बजट स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने के लिए itel अपना नया दांव खेलने को तैयार है। कंपनी भारतीय बाजार में अपना बेहद किफायती स्मार्टफोन itel A100 लॉन्च करने जा रही है। itel India ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है और इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है, जिसे कंपनी ‘स्मैश-प्रूफ’ परफॉरमेंस के तौर पर प्रमोट कर रही है।
100 दिनों तक स्क्रीन टूटने का डर नहीं
अक्सर बजट स्मार्टफोन्स की स्क्रीन नाजुक होती है, लेकिन itel A100 के साथ ऐसा नहीं है। कंपनी इस फोन के साथ 100 दिनों का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दे रही है। इसका मतलब है कि अगर फोन खरीदने के शुरुआती 100 दिनों के भीतर स्क्रीन टूटती है, तो कंपनी उसे मुफ्त में बदल कर देगी। ₹8,000 से कम के सेगमेंट में इस तरह का ऑफर इसे दूसरे ब्रांड्स से काफी आगे खड़ा कर सकता है।
OnePlus 13 जैसा लग्जरी डिजाइन
itel A100 के लुक्स की बात करें तो यह सबको हैरान कर सकता है। itel की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद माइक्रोसाइट के मुताबिक, इस फोन का रियर लुक काफी हद तक प्रीमियम OnePlus 13s से प्रेरित नजर आ रहा है। इसका कैमरा मॉड्यूल और फिनिशिंग इसे काफी महंगा लुक देती है।
₹8,000 से कम में सबसे टिकाऊ फोन
कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट यानी ₹8,000 से कम की कैटेगरी में भारत का सबसे ड्यूरेबल (टिकाऊ) फोन होगा। बजट कम होने के बावजूद यूजर्स को डिजाइन और मजबूती से समझौता नहीं करना पड़ेगा। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी जल्द होने वाला है।