देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

ठाकुरद्वारा: तालाब में तैरता दिखा मासूम का सिर, मंजर देख कांप गई रूह; फिर जो हुआ वो चमत्कार था!

On: May 14, 2026 10:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक बेरहम शख्स ने महज 6 महीने की मासूम बच्ची को तालाब में फेंक कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की। लेकिन कहते हैं न कि जिसकी रक्षा ऊपर वाला करे, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। जब मासूम पानी में अपनी आखिरी सांसें गिन रही थी, तभी एक शख्स फरिश्ता बनकर आया और बच्ची को नई जिंदगी मिल गई।

मौत बनकर आया अज्ञात शख्स, फरिश्ता बने फईम

पूरी घटना ठाकुरद्वारा के ताली ईदगाह इलाके की है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति इस नन्ही सी जान को तालाब में फेंक कर मौके से रफूचक्कर हो गया। बच्ची पानी में डूब रही थी और उसकी जान गले में अटकी थी। इसी दौरान स्थानीय रेता व्यापारी फईम खान अपने गोदाम की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी नजर तालाब की ओर गई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फईम ने देखा कि पानी के बीचों-बीच एक छोटा सा सिर दिखाई दे रहा है। पास जाकर देखा तो वह एक मासूम बच्ची थी जो छटपटा रही थी।

जान की बाजी लगाकर तालाब में कूदे फईम

फईम खान ने बिना एक पल गंवाए तालाब में छलांग लगा दी। उस वक्त उनके जेहन में अपनी जान का डर नहीं, बल्कि उस नन्ही जान को बचाने की तड़प थी। फईम ने बताया, “जब मैंने बच्ची को देखा, तो उसका सिर्फ सिर पानी के ऊपर था। मैंने तेजी से तैरकर उसे बाहर निकाला।” जैसे ही बच्ची को सुरक्षित किनारे लाया गया और उसकी सांसें चलती दिखीं, वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

किस्मत ने दिया साथ, नसरीन ने थामी कलाई

इस घटना में एक बड़ी राहत यह रही कि इन दिनों तालाब में पानी कम था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह बारिश का मौसम होता, तो शायद फईम के पहुंचने से पहले ही अनहोनी हो जाती। पानी कम होने की वजह से बच्ची पूरी तरह नहीं डूबी। वहीं, जब यह खबर फैली तो हर कोई फईम की बहादुरी की तारीफ करने लगा। इसी बीच मोहल्ला धोबियन की रहने वाली नसरीन (पत्नी कदीर) ने ममता की मिसाल पेश की। उन्होंने इस बच्ची की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए उसे गोद ले लिया है। अब वह मासूम सुरक्षित है और उसे एक नया परिवार मिल गया है।

फिलहाल, मुरादाबाद पुलिस उस ‘पत्थर दिल’ इंसान की तलाश में जुटी है जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इलाके के लोग फईम खान को किसी फरिश्ते से कम नहीं मान रहे हैं, जिन्होंने इंसानियत की एक नई इबारत लिखी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र TET परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, महिला उम्मीदवारों को बुर्का और हिजाब पहनने की मिली इजाजत, लेकिन रखनी होगी ये शर्त!

कर्बला पर सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क का बड़ा बयान, जानिए इमाम हुसैन की शहादत पर क्या कहा!

मुहर्रम पर सपा सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान, कर्बला के पैगाम को याद कर कह दी दिल छू लेने वाली बात!

राम मंदिर में चंदा चोरी मामले पर महा-एक्शन! FIR दर्ज होते ही अयोध्या पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा, नामों का हुआ बड़ा खुलासा!

मृतक तस्लीम के घर पहुंचे सपा विधायक नवाब जान खान, बेटों और भाई से मिलकर विधायक ने साझा किया दुख

खत्म होगी ग्राम प्रधानों की ‘प्रशासक’ वाली कुर्सी? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांग ली चुनाव की तारीख!

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading