देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

खाकी पर वार! ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई महिला सिपाही, शादी रोकने के लिए आरोपियों ने रचा घिनौना खेल।

On: January 13, 2026 9:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कानून की रक्षा करने वाली एक महिला सिपाही खुद दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई है। कांठ थाना क्षेत्र में तैनात इस महिला सिपाही के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं। पीड़िता ने इस मामले में चार दबंगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ उसकी मर्यादा तार-तार की, बल्कि उसकी तय हो चुकी शादी भी तुड़वा दी।

2018 से पीछा कर रहा था सिरफिरा आशिक

कांठ थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनौर जिले के धामपुर (अमखेड़ा गांव) का रहने वाला मदन नाम का व्यक्ति साल 2018 से महिला सिपाही को परेशान कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि मदन उस पर बुरी नजर रखता है और लगातार उसका पीछा करता है। इस घिनौने काम में मदन का साथी अमित उर्फ मोनू भी उसका पूरा साथ दे रहा है। महिला सिपाही ने बताया कि ये लोग उसे लंबे समय से मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं।

वीडियो वायरल कर तुड़वा दी शादी, अब मांग रहे रंगदारी

पीड़िता के अनुसार, मदन और अमित ने पहले भी उसके निजी वीडियो वायरल किए थे, जिसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। हद तो तब हो गई जब अक्टूबर 2025 में आरोपियों ने एक ग्रुप बनाकर दोबारा वीडियो वायरल कर दिए। इतना ही नहीं, मदन ने फर्जी कोर्ट मैरिज के कागजात दीवारों पर चिपका दिए, जिसकी वजह से महिला सिपाही की शादी टूट गई। अब आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मोटी रकम (रंगदारी) की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव से जूझ रही महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस अब एक्शन मोड में है। थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मदन, उसके भाई वीरपाल, महेंद्र और अमित के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुल्हन करती रही इंतजार, रास्ते में ही बदमाशों ने दूल्हे को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

ग़ेस्ट हाउस कांड से तीन तलाक तक, योगी ने सदन में सपा-कांग्रेस को जमकर धोया, देखें वीडियो!

सभासद की तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को रौंदा, ठाकुरद्वारा में गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम!

‘जिस दिन BJP में जाऊं, मेरे चेहरे पर कालिख पोत देना’, लखनऊ में गरजे संजय सिंह, दे दिया सबसे बड़ा बयान!

योगी सरकार का बड़ा धमाका! शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की सैलरी में भारी उछाल, जानें अब हर महीने कितने आएंगे खाते में

अलविदा गुरुजी! ठाकुरद्वारा को ‘स्टेनो हब’ बनाने वाले रामसिंह का निधन, नम आंखों से दी गई विदाई।

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading