देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

लखनऊ, गाजीपुर से लेकर मुरादाबाद तक… यूपी के इन जिलों के 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, देखें आपके शहर का हाल

On: June 19, 2026 11:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. नियमों की अनदेखी करने वाले और सिर्फ कागजों पर चल रहे शिक्षण संस्थानों के खिलाफ बोर्ड ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. यूपी बोर्ड ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चल रहे 465 स्कूलों की मान्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है. परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से इस संबंध में कड़ा आदेश जारी किया गया है.

बोर्ड के मुताबिक, इन स्कूलों में पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से न तो कोई कक्षाएं चल रही थीं और न ही कोई छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुआ था. धरातल पर पूरी तरह निष्क्रिय पाए जाने के कारण इन स्व-वित्तपोषित (Self-Financed) विद्यालयों की मान्यता को स्वतः समाप्त कर दिया गया है. इस फैसले के बाद से प्रदेश के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है.

जानिए क्या है वो नियम जिसके तहत बंद हुए स्कूल

यूपी बोर्ड ने साफ किया है कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है. इण्टरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के अधीन निर्मित परिषद विनियमों के अध्याय-सात (परिषद द्वारा संस्थाओं को मान्यता) के विनियम-11 (ढ़) में इसका स्पष्ट प्रावधान है. इस नियम के तहत, अगर हाईस्कूल नवीन (वनटाइम) या इण्टरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त स्कूल से लगातार दो वर्ष तक कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होता है या वहां कक्षाएं संचालित नहीं की जाती हैं, तो विद्यालय को दी गई मान्यता अपने आप खत्म समझी जाएगी. हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इंटर वनटाइम, अतिरिक्त वर्ग या किसी मान्य वर्ग के वैकल्पिक विषयों की मान्यता पर यह प्रावधान लागू नहीं होगा.

बोर्ड मुख्यालय वाले प्रयागराज में ही बंद हो गए दो दर्जन स्कूल

इस पूरी कार्रवाई में सबसे हैरान करने वाली बात संगम नगरी प्रयागराज से सामने आई है. प्रयागराज वही जिला है जहां खुद माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) का मुख्य मुख्यालय स्थित है. बोर्ड की नाक के नीचे चल रहे इस खेल पर कड़ा एक्शन लेते हुए अकेले प्रयागराज में ही करीब दो दर्जन स्कूलों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी संभाग में भारी कार्रवाई

इस बड़ी कार्रवाई के तहत आगरा के ‘श्री हर प्रसाद इंटर कॉलेज अछनेरा’, ‘माँ भगवती इंटर कॉलेज फतेहाबाद रोड’, ‘डी प्रिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज शिव नगर’, ‘संत उदयराज एचएसएस’, ‘चम्पा कमल गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘एस लक्ष्मी नारायण एचएसएस’, ‘पीटी अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज’, ‘बालमुकुंद एमपी एचएसएस’, ‘श्रीमती अंगूरी देवी कन्या एचएसएस’, ‘श्री आरसी सिंह एचएसएस’, ‘श्री मुंशी मोती सिंह स्कूल’ और ‘माँ रामबेती इंटरनेशनल यूएमवी’ की मान्यता खत्म की गई है.

फिरोजाबाद में ‘एसवीएस इंटर कॉलेज’, ‘सेंट पीटर्स हाई स्कूल डबरई’, ‘बीएचएस स्कूल’, ‘राष्ट्रीय विद्यालय शिकोहाबाद’, ‘च जेएसकेडी एचएसएस’, ‘श्री परीक्षित एचएसएस’, ‘संत ब्रह्मानंद यूएमवी’, ‘श्री शिव दयाल सिंह यूएमवी’, ‘एलएस यादव इंटर कॉलेज’ और ‘माँ विमला देवी सेकेंडरी स्कूल’ पर गाज गिरी है.

मैनपुरी जिले के ‘जीबीजी एचएसएस’, ‘एसजेएल बीआईसीएन’, ‘लोक कल्याण इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ा’, ‘राम सेवक एचएसएस महादेवा’, ‘भंवर सिंह एचएसएस’, ‘श्री केपीजेए यूएमवी’, ‘एसएचएसवाई स्मारक इंटर कॉलेज’, ‘श्री जिलेदार सिंह एचएसएस’, ‘रामनाथ सिंह इंटर कॉलेज’ और ‘अवधेश कुमार इंटर कॉलेज’ की मान्यता भी समाप्त कर दी गई है.

एटा, मथुरा और अलीगढ़ में भी चला बोर्ड का हंटर

एटा जिले में सबसे लंबी लिस्ट सामने आई है जिसमें ‘एएम इंटर कॉलेज’, ‘सूरज पाल हाई स्कूल’, ‘एमपी एचएसएस’, ‘गजराज सिंह इंटर कॉलेज’, ‘एसआरएस हाई स्कूल’, ‘च एलएस इंटर कॉलेज’, ‘एसएमएस एचएसएस’, ‘एसबीडी हाई स्कूल’, ‘श्रीमती मोहर श्री पी इंटर कॉलेज’, ‘श्री महाराज सिंह के इंटर कॉलेज’, ‘महिमा मेमोरियल एचएसएस’, ‘श्री बलवीर सिंह एचएसएस’, ‘श्री नत्थूराम शास्त्री हाई स्कूल’, ‘डीआर बीआरए एचएसएस’, ‘एस डीआरआर इंटर कॉलेज’, ‘अभय नंदन हाई स्कूल’, ‘माँ अजुध्या देवी राम सिंह हाई स्कूल’ और ‘एसबीएल आदर्श पब्लिक स्कूल’ शामिल हैं.

मथुरा में ‘श्री नारायण दास विद्या मंदिर’, ‘एनएलसीवी एचएसएस’, ‘ब्रज सीमांत एचएसएस’, ‘आरएसएस इंटर कॉलेज’, ‘राम चंद्र एचएस’, ‘माँ वी देवी हाई स्कूल’, ‘एसएसएस गवार एचएसएस’, ‘श्री रामफल एचएसएस’, ‘ठा गुलाब सिंह यूएमवी’, ‘श्रीमती उर्मिला पचैनिया इंटर कॉलेज’ और ‘श्री ईश्वरी प्रसाद हाई स्कूल’ को बंद किया गया है.

अलीगढ़ के ‘बीपी गुप्ता हाई स्कूल’, ‘श पी सिंह इंटर कॉलेज’, ‘श्री एसपीएसएच हाई स्कूल’, ‘एस महादेवी एचएसएस’, ‘श्री फूल सिंह एचएसएस’, ‘एसकेजी एचएसएस’, ‘बीएन हाई स्कूल’, ‘श्री परमल सिंह एचएसएस’, ‘एसएमएस हाई स्कूल’, ‘विश्वकर्मा इंटर कॉलेज’, ‘श्री एसआर मावमोरैल एचएसएस’, ‘श्रीमती जेडीआरएस एचएसएस’, ‘डीकेएस मेमोरियल हाई स्कूल’ और ‘श्री जय राम सिंह एचएसएस’ की मान्यता छीन ली गई है.

हाथरस, कासगंज, बुलंदशहर और दिल्ली-NCR में एक्शन

हाथ रस में ‘एसबीएलएसएस इंटर कॉलेज’, ‘बी प्रताप महेंद्र सिंह एचएसएस’, ‘एसआरके यूएमवी’, ‘राजकमल हाई स्कूल’ और ‘श्री महावीर प्रसाद हाई स्कूल’ पर कार्रवाई हुई है. कासगंज के ‘डॉ धनीराम एन एचएसएस’, ‘एसपीएस कन्या इंटर कॉलेज’ और ‘श्री यादराम सिंह वेदवती इंटर कॉलेज’ बंद किए गए हैं. बुलंदशहर के ‘पीएसएसवीएम इंटर कॉलेज’, ‘जीकेपी हाई स्कूल’, ‘CCS एचएसएस’ और ‘एसएस कन्या यूएमवी’ की मान्यता गई है.

गाजियाबाद में ‘एमएस पब्लिक स्कूल’, ‘गोल्डन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी’, ‘कृष्ण एस देव हाई स्कूल’, ‘बालक राम पब्लिक स्कूल’ और ‘आरएलएस इंग्लिश स्कूल’ को बंद किया गया है. गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में ‘श्रीमती चंद्रो देवी एचएसएस’ और ‘आरकेपी हाई स्कूल सदरपुर’ की मान्यता रद्द हुई है.

मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में तालाबंदी

मेरठ में ‘सफलता इंटर कॉलेज’, ‘एमएस चौहान एचएसएस’, ‘एस सोनी विद्या मंदिर’, ‘चौधरी बीर बॉस सिंह एचएसएस’ और ‘कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मवाना’ की मान्यता खत्म कर दी गई है. बागपत में ‘सुलभा गर्ल्स हाई स्कूल खेकड़ा’ और मुजफ्फरनगर में ‘नेशनल पब्लिक हाई स्कूल हरसौली’ पर गाज गिरी है. सहारनपुर के ‘पीजी हाई स्कूल सरसावा’ की मान्यता भी समाप्त कर दी गई है.

मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर संभाग में भारी कार्रवाई

मुरादाबाद में ‘टीडी डीआरएसके इंटर कॉलेज’, ‘टाइटस एचएसएस’, ‘श्वेता हाई स्कूल’, ‘एस देवी एम एचएसएस’, ‘काल्टन गर्ल्स हाई स्कूल’, ‘एएन एचएसएस’, ‘जीडीजी इंटर कॉलेज’, ‘राजीव सिंह यादव मेमोरियल स्कूल’ और ‘रामकुमार सिंह इंदिरा देवी एचएसएस’ की मान्यता रद्द की गई है.

अमरोहा के ‘आईएमएस जेजे हाई स्कूल’, ‘आफताब एचएसएस’, ‘जागृति हाई स्कूल’, ‘रोताश मेमो हाई स्कूल’, ‘वाईएमएस इंटर कॉलेज’ और ‘डीएवी कॉन्वेंट स्कूल’ बंद हुए हैं. बिजनौर में ‘केपीएम एकेडमी’, ‘एसकेएस पब्लिक एचएसएस’ और ‘सुमित्रा देवी एम जीआईसी’ पर एक्शन हुआ है. रामपुर में ‘नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज’ और संभल में ‘आदर्श इंटर कॉलेज’, ‘शिव देवी कन्या एचएसएस’, ‘एसडीवीएम आरपी एचएसएस’, ‘बीएससीएस एचएसएस’ और ‘बीएस बीआर अंबेडकर एचएसएस’ को बंद किया गया है.

बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और लखीमपुर-सीतापुर में कार्रवाई

बरेली के ‘उत्तम पब्लिक स्कूल’ और ‘सेंट जोसेफ हाई स्कूल’ की मान्यता गई है. बदायूं में ‘हरविलास गोयल इंटर कॉलेज’, ‘मौलाना आज़ाद हाई स्कूल’, ‘एसआरजीएस एचएसएस’, ‘सीएलडी एचएसएस’ और ‘जेएसएम इंटर कॉलेज’ पर ताला लगा है. शाहजहांपुर में ‘खुटार पब्लिक एचएसएस’, ‘आरएमएस एचएस’ और ‘RN शास्त्री एचएसएस’ बंद किए गए हैं. लखीमपुर खीरी में ‘अमर निशा इंटर कॉलेज’ और सीतापुर में ‘ग्रीन फील्ड एकेडमी’ व ‘डॉ जीपी स्मारक विद्यालय’ की मान्यता समाप्त की गई है.

हरदोई और राजधानी लखनऊ में बड़ा एक्शन

हरदोई जिले में ‘कु कल्पाना जी एचएसएस’, ‘श्रीपति मिश्रा एचएसएस’, ‘सेठ रामदास अग्रवाल गर्ल्स एचएसएस’, ‘एसआरकेडीपी एचएसएस’, ‘पीटी राम भरोसे हाई स्कूल’, ‘एसवीएसएम इंटर कॉलेज’, ‘पटेल सुमित्रा संतोष एचएसएस’, ‘एमएमजीएस एचएसएस’, ‘आरपीएचएस स्कूल’, ‘एसएपी नंद एचएसएस’, ‘श्री गुरु प्रसाद एचएसएस’, ‘एसआरवीएमएसएसके विद्यालय’, ‘श्री इंटर कॉलेज’ और ‘आदि शक्ति जगदंबा स्कूल’ की मान्यता रद्द की गई है.

राजधानी लखनऊ में भी बड़ी कार्रवाई हुई है, जहाँ ‘लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज जेल रोड’, ‘पायनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज विकास नगर’, ‘ममता मॉडर्न इंटर कॉलेज’, ‘लखनऊ एम पब्लिक स्कूल’, ‘महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल’, ‘गुड शेफर्ड एचएसएस’, ‘गोमती पब्लिक इंटर कॉलेज’, ‘NLS एचएस छोटा चाँद बाबूगंज’, ‘सेंट फ्रोबेल एचएसएस’, ‘आर पब्लिक एचएसएस मोहिबुल्लापुर’, ‘एमडीएम पब्लिक इंटर कॉलेज’, ‘द्रोणाचार्य एकेडमी जानकीपुरम’, ‘एलएन एकेडमी इंटर कॉलेज रहटा माल’, ‘हीरालाल यादव स्कूल’ और ‘सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल मलिहाबाद’ की मान्यता छीन ली गई है.

उन्नाव, रायबरेली और कानपुर मंडल में हड़कंप

उन्नाव के ‘आरके हाई स्कूल’ और ‘एमएसजीएम हाई स्कूल’ को बंद किया गया है. रायबरेली में ‘लिटिल फ्लावर्स इंटर कॉलेज’, ‘शिवांगी गर्ल्स एचएसएस’, ‘कंचन गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘यदुकुल इंस्टिट्यूट’ और ‘शांतिराज यूएमवी’ की मान्यता गई है.

कानपुर नगर में भारी कार्रवाई करते हुए ‘आर्य वैदिक इंटर कॉलेज’, ‘बीआर अंबेडकर हाई स्कूल’, ‘चाचा नेहरू इंटर कॉलेज’, ‘सेंट मार्टिन एचएसएस’, ‘डॉ वीरेंद्र स्वरूप स्कूल मैक रॉबर्टगंज’, ‘जन सहयोगी इंटर कॉलेज’, ‘एमआरपी एजुकेशन सेंटर’, ‘विश्व बंधु इंटर कॉलेज’, ‘सेंट पॉल एचएसएस’, ‘श्री सनातन धर्म विद्या मंदिर’, ‘NCएचएसएस सेवाग्राम’, ‘रुक्मणी देवी सरस्वती एचएसएस’, ‘एसबीएसएस एचएसएस’, ‘जेबीपीटी इंटर कॉलेज’, ‘एसडीएस विद्या मंदिर’, ‘कामद शाइनिंग स्टार्स एकेडमी’, ‘गुरु गोरखनाथ हाई स्कूल’, ‘स्वीट होम हाई स्कूल’ और ‘आरके पब्लिक स्कूल’ की मान्यता समाप्त कर दी गई है. कानपुर देहात में ‘श्री एसएन बालिका इंटर कॉलेज’ पर गाज गिरी है.

फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज और औरैया में तालाबंदी

फर्रुखाबाद में ‘एजे इंटर कॉलेज’, ‘रेशमवती यदुनाथ सिंह एचएसएस’ और ‘एसडी गर्ल्स एचएसएस’ बंद किए गए हैं. इटावा में ‘कमल नयन एमएचएस’, ‘एसजीएम एचएसएस जसवंत नगर’, ‘एसएनPGएचएसएम मड़िया’, ‘श्री मनीराम यूएमवी’ और ‘च सोनेलाल मालती देवी एचएसएस’ की मान्यता खत्म हुई है.

कन्नौज में ‘पीएनएसएन इंटर कॉलेज’, ‘गोदावली बहु बालिका इंटर कॉलेज’, ‘लीलावती एनएसजी एचएसएस’, ‘सीएनएस एचएसएस’, ‘जीएलएमपी इंटर कॉलेज’, ‘आदर्श जनता एचएसएस’, ‘एसएमएस विद्यालय’, ‘एचएम यूएमवी हलीमा नगर’ और ‘एमएस पब्लिक इंटर कॉलेज’ की मान्यता गई है. औरैया में ‘एसजीडी हाई स्कूल’, ‘SLBS हाई स्कूल’, ‘जन प्रिय सुरेश स्मारक एचएसएस’, ‘श्री स्वामी नरदनानंद यूएमआर’, ‘श्री पीएलआरडी यूएमवी’ और ‘जेआरवी इंटर कॉलेज’ पर गाज गिरी है.

जालौन, झांसी, ललितपुर और बुंदेलखंड के जिलों में कार्रवाई

जालौन के ‘श्री हमीर सिंह एचएसएस’, ‘अंबिका प्रसाद हाई स्कूल’ और ‘एस पूरन एस पटेल एचएसएस’ बंद हुए हैं. झांसी में ‘एस राधा केशव इंटर कॉलेज’ और ललितपुर में ‘स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज’ की मान्यता समाप्त की गई है. हमीरपुर के ‘श्री आरसीएसएस निकेतन इंटर कॉलेज’, बांदा के ‘पीटी रामसहाय तिवारी इंटर कॉलेज’ और चित्रकूट के ‘सीपी हाई स्कूल’ व ‘पीटी सुखनंदन प्रसाद त्रिपाठी यूएमवी’ की मान्यता को भी खत्म कर दिया गया है.

प्रतापगढ़ और प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ एक्शन

प्रतापगढ़ में ‘एंजेल्स इंटर कॉलेज’, ‘रानी आशा कुंवारी इंटर कॉलेज’, ‘जीडीपीएचएसएस किशुनगंज’, ‘निर्मल पब्लिक इंटर कॉलेज’, ‘रोहिणी इंटर कॉलेज’, ‘पूर्णमासी यूएमवी’, ‘रानी चंद्रवती इंटर कॉलेज’, ‘जेएसएन बालिका यूएमवी’, ‘माता बदल त्रिपाठी इंटर कॉलेज’ और ‘पीटी मिश्री लाल राम शिरोमणि इंटर कॉलेज कुंडा’ की मान्यता समाप्त की गई है.

प्रयागराज में ‘एएम गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज’, ‘एमजी एचएसएस’, ‘जुबैदा खातून गर्ल्स हाई स्कूल’, ‘एनकेएसआई कोल अकोरहा’, ‘एसएसजेपीएस एचएसएस’, ‘शिवम एचएसएस’, ‘श्रीमती बीवाई गर्ल्स एचएसएस’, ‘चिन्मया एचएसएस’, ‘न्यू ब्राइट गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘बिट्ज़र मेमोरियल एचएसएस’, ‘एबी एचएसएस’, ‘आरकेबीवाई एचएसएस’, ‘सरस्वती के एचएसएस’, ‘एपी एसएस सहसों’, ‘श्रीमती शकुंतला देवी यूएमवी’, ‘जनता इंटर कॉलेज चाका नैनी’, ‘आरआरबी कॉन्वेंट स्कूल’, ‘हनुमत कृपा यूएमवी’, ‘सरदार पटेल इंटर कॉलेज बारा’, ‘राम कैलाश यादव यूएमवी फूलपुर’, ‘एएम ऑक्सफोर्ड पब्लिक कॉलेज’, ‘रामयश पब्लिक इंटर कॉलेज’, ‘निर्मला देवी स्मारक स्कूल’ और ‘मुरारी सिंह मेमोरियल स्कूल’ की मान्यता रद्द की गई है.

फतेहपुर, कौशाम्बी और सुल्तानपुर में गिली गाज

फतेहपुर में ‘एस स्वामी जी पुरी इंटर कॉलेज’, ‘गांधी एचएसएस स्कूल’, ‘एसएमएस बालिका एचएसएस’, ‘एस स्वामी एमएनसी गर्ल्स एचएसएस’, ‘श्री राजा राम सिंह हाई स्कूल’, ‘श्रीमती जीडी एचएसएस खागा’, ‘डॉ आरएमएलवीपी इंटर कॉलेज’, ‘श्री नामलसजी एचएसएस’, ‘माँ एन देवी इंटर कॉलेज’, ‘सरस्वती विद्या मंदिर छिबलाहा’, ‘एम वैष्णो इंटर कॉलेज’, ‘श्रीमती सुनैना देवी इंटर कॉलेज’ और ‘श्याम पब्लिक इंटर कॉलेज’ बंद किए गए हैं.

कौशाम्बी में ‘श्रीमती कांति डी गर्ल्स एचएसएस’, ‘आरएनएम इंटर कॉलेज’, ‘स्व बसंत सिंह एचएसएस’, ‘श्री राज बहादुर सिंह एचएसएस’, ‘डॉ आरआरएससी एचएसएस’, ‘सीआर सिंह एचएसएस’, ‘बीपीएस लाल एचएसएस’, ‘एलएसलवीडी एचएसएस’, ‘पीएन पाण्डेय एचएसएस’, ‘पीटी रामयश पाण्डेय इंटर कॉलेज’ और ‘SL इंटरनेशनल स्कूल सिराथू’ की मान्यता समाप्त की गई है. सुल्तानपुर में ‘एसआरकेएमजी इंटर कॉलेज’, ‘मनराजी केएच एचएसएस’, ‘श्री आरएमए निवास यूएमवी’, ‘ग्रामोदय यूएमवी’, ‘शिव कुमारी देवी हाई स्कूल’, ‘स्व जय बहादुर सिंह इंटर कॉलेज’, ‘कृष्णा एचएसएस अखंडनगर’ और ‘माता हर्ष शुक्ला इंटर कॉलेज’ बंद हुए हैं.

अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर और अमेठी में तालाबंदी

अयोध्या में ‘एमडी गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘मधुराज़ एचएसएस’, ‘अद्वैत शिक्षण संस्थान यूएमवी’, ‘बलदेव बालिका यूएमवी’, ‘हरीश कॉन्वेंट इंटर कॉलेज’, ‘शिव लघु इंटर कॉलेज’, ‘श्री धर्मराज बलवान रावत यूएमवी’ और ‘पारमा एकेडमी हाई स्कूल’ की मान्यता समाप्त की गई है. बाराबंकी में ‘आनंद भवन हाई स्कूल’ और ‘पब्लिक सिटी मोंटेसरी’ बंद हुए हैं.

अम्बेडकर नगर में ‘भीम ज्योति बी एचएसएस’, ‘राम दुलार इंटर कॉलेज’, ‘एसआरएचएसएस डी पुर’, ‘आईबी यूएमवी’, ‘जेके मौर्य कन्या इंटर कॉलेज’, ‘श्री राम बालिका इंटर कॉलेज’, ‘हाई स्कूल सकरा यूसुफपुर’, ‘PS बालिका इंटर कॉलेज’ और ‘अनरुल्लाह हबीबुल निशा इंटर कॉलेज’ की मान्यता रद्द की गई है. अमेठी में ‘सरश्वरी विद्यापीठ बालिका एचएसएस’ और ‘मनीषी बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज’ बंद किए गए हैं.

बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर और बस्ती संभाग में गाज

बहराइच के ‘श्री ज्ञान सागर इंटर कॉलेज’, श्रावस्ती के ‘विजय लक्ष्मी ओझा स्कूल’, गोंडा के ‘पीटी जमुना प्रसाद इंटर कॉलेज’ और बलरामपुर के ‘बलरामपुर मॉडर्न बालिका इंटर कॉलेज’ पर बोर्ड का डंडा चला है. बस्ती में ‘शबनम एचएसएस’, ‘लिटिल फ्लावर हाई स्कूल’, ‘श्रीमती फूलमती विद्या एचएसएस’, ‘पीटी रजत राजन बालिका इंटर कॉलेज’ और ‘एलएम चौधरी सकलैन बालिका इंटर कॉलेज’ की मान्यता खत्म हुई है.

संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर में बड़ा एक्शन

संत कबीर नगर में ‘अवध गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘श्रीमती सीजी इंटर कॉलेज’, ‘एसएमबीजी विद्या मंदिर’, ‘प्रभा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘एस शंकर चतुर्वेदी इंटर कॉलेज’, ‘पीटी रजत इंटर कॉलेज’, ‘प्रभा देवी कन्या विद्यालय’, ‘लाती श्री जगबली प्रसाद इंटर कॉलेज’, ‘राजन बालिका इंटर कॉलेज’, ‘श्रीमती शांति देवी बालिका इंटर कॉलेज’ और ‘लालाराम रामदुलारी यूएमवी खलीलाबाद’ की मान्यता छीनी गई है. सिद्धार्थ नगर में ‘पीटी डीडीयूके इंटर कॉलेज’ को बंद किया गया है.

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और पूर्वांचल के जिलों में ताला

गोरखपुर में ‘पी गर्ल्स कॉलेज झारखंडी’, ‘केएनवाई एचएसएस’, ‘एसजी इंटर कॉलेज’, ‘CS एचएसएस चौरीचौरा’, ‘केआईसी हरैया कौरीराम’, ‘MP स्कूल राप्तीनगर’, ‘पवित्री सिंह राधेश्याम कन्या इंटर कॉलेज’ और ‘स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल’ बंद किए गए हैं. देवरिया में ‘बीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘गंगोत्री बालिका एचएसएस’, ‘विद्या एचएसएस’, ‘TG एचएसएस’ और ‘लाइफ लाइन पब्लिक एचएसएस’ की मान्यता गई है. कुशीनगर में ‘एनएनजीएस इंटर कॉलेज’, ‘पावानगर सेंट्रल स्कूल’ और ‘पुष्कर इंटर कॉलेज’ पर ताला लगा है.

आजमगढ़, मऊ और बलिया में भारी तालाबंदी

आजमगढ़ में ‘एसएचबी इंटर कॉलेज’, ‘गुंजन बीआई कॉलेज’, ‘राहुल एसजे इंटर कॉलेज’, ‘महादेवि एचएसएस’, ‘एएसए एचएसएसबी’, ‘एएस एचएसएस’, ‘एसएस हाई स्कूल’, ‘श्री दुर्गा जी चिल्ड्रन सिटी इंटर कॉलेज’, ‘कृष्णा एचएसएस’, ‘चम्पा देवी स्मृति इंटर कॉलेज’, ‘एमए सेंट्रल Public हाई स्कूल’, ‘उर्मिला यूएमवी’, ‘ठाकुर विक्रमा सिंह इंटर कॉलेज’, ‘बाबा शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज’, ‘माँ कमला इंटर कॉलेज’ और ‘नवनीत इंटरनेशनल स्कूल’ की मान्यता रद्द की गई है.

मऊ में ‘श्री राम चंद्र इंटर कॉलेज’, ‘यदुनंदन एचएसएस’, ‘एसएनडी एचएसएस’, ‘जय हनुमान जी एचएसएस’, ‘एनएमए इंटर कॉलेज’, ‘श्री जगतनारायण एचएसएस’, ‘डीबीएसएस यूएम विद्यालय’, ‘बाबू सिपाही सिंह इंटर कॉलेज’, ‘एसएनबी यूएमवी’, ‘एनपीसी एचएसवी’, ‘आरके यूएमवी’, ‘टीकेएसएस एचएस’, ‘आदर्श यूएमवी’, ‘रणधीर सिंह स्मारक यूएमवी’ और ‘मेजर रामनवल यूएमवी’ की मान्यता समाप्त की गई है. बलिया में ‘एसएमएनजी इंटर कॉलेज’, ‘आरबीएस बालिका एचएसएस’, ‘एमएएसपी एचएसएस’, ‘श्री केजेएसडी यूएमवी’, ‘आरएससी एचएसएस’, ‘बाबू नाथा रामप्रजापति एचएसएस’, ‘बल्ली बनारसी एचएसएस’, ‘सूर्यभान इंटर कॉलेज’, ‘सीतराल देवशरण एचएसएस’ और ‘एसएसपीजी बालिका विद्यालय’ बंद हुए हैं.

जौनपुर और गाजीपुर में सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

जौनपुर में ‘बीएसएम पीडी इंटर कॉलेज’, ‘विर्जा इंटर कॉलेज’, ‘छिट्टन राम एचएसएस’, ‘गीता ज्ञान मंदिर एचएसएस’, ‘इंटेलेक्चुअल हाई स्कूल’, ‘रायभय आरएसबी एचएस’, ‘श्री उमा शंकर एचएस’, ‘राजपति विश्वकर्मा हाई स्कूल’, ‘राजाराम यादव इंटर कॉलेज’ और ‘गुलाब पट्टी देवी यूएमवी’ बंद किए गए हैं.

गाजीपुर में रिकॉर्ड तोड़ एक्शन लेते हुए ‘जेएनपी इंटर कॉलेज’, ‘पीडीडीजी एचएसएस’, ‘एसकेवाईबीजी एचएसएस’, ‘बीजेएन एचएसएस’, ‘एसआरडीआर इंटर कॉलेज’, ‘ड्रेग वीपी एचएसएस’, ‘एसएमआरएडी इंटर कॉलेज’, ‘जिउत दास गर्ल्स एचएसएस’, ‘जीडीजी इंटर कॉलेज’, ‘जीपीएचसीवाई गर्ल्स एचएसएस’, ‘एसवाई यूएमवी’, ‘एमएसडी एचएसएस’, ‘ज्ञान भारती हाई स्कूल’, ‘डॉ एम इंटर कॉलेज’, ‘पीटीआरबी इंटर कॉलेज’, ‘जीएस इंटर कॉलेज’, ‘ओमास्क बीपीएस देवा’, ‘जामिया कादरिया हाई स्कूल’, ‘बीजीडीबी यूएमवी’, ‘आदर्श यूएमवी सालरपुर’, ‘आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज’, ‘एनएनपी यूएमवी’, ‘ओएमजीडी यूएमवी’, ‘नरसिंह एचएसएस’, ‘डीएसवाई इंटर कॉलेज’, ‘श्री आरके यूएमवी’, ‘स्व बीएचएसएमएम’, ‘जेडी इंटर कॉलेज’, ‘एचसी इंटर कॉलेज’, ‘एसबीकेएसएसएस’, ‘संत एबीआर यूएमवी’, ‘माता लालमनी इंटर कॉलेज’, ‘एसएसजीएसडीएन एचएसएस’, ‘शिव पूजन यूएमवी’, ‘हरि शंकर तिवारी इंटर कॉलेज’, ‘आरएमडीएल सिंह यूएमवी’, ‘एसएसएस यादव एचएसएस’, ‘जगन्नाथ एचएसएस’, ‘फौजदार केदार इंटर कॉलेज’, ‘एमबीजीडीआरवाई एचएसएस’, ‘रघु नंदन एचएसएस’, ‘स्व जेएस यूएमवी’, ‘केएमपी स्कूल’, ‘मदीना गर्ल्स हाई स्कूल’, ‘बाबा वीपीपीएस सेमरा’, ‘माता धनपत्ति यूएमवी’ और ‘श्री वशिष्ठ इंटर कॉलेज’ की मान्यता हमेशा के लिए समाप्त कर दी गई है.

वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में बड़ी कार्रवाई

वाराणसी में ‘आरएनएस इंटर कॉलेज नरिया’, ‘श्री ललटा प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज’, ‘एसवीएचएस करसना’ और ‘सीएफआई मॉडल सेकेंडरी स्कूल’ बंद किए गए हैं. चंदौली के ‘शिवधनी यूएमवी’ और भदोही के ‘श्री सूर्य नारायण इंटर कॉलेज’ की मान्यता गई है.

मिर्जापुर में ‘श्री जेपीएस इंटर कॉलेज’, ‘बाबू आर सिंह इंटर कॉलेज’, ‘किसान यूएम विद्यालय’, ‘आरएनवाई यूएमवी’, ‘पीटी राजकुमार शुक्ला यूएमवी’ और ‘वैद्य श्री कांत पाण्डेय इंटर कॉलेज’ बंद हुए हैं. सोनभद्र में ‘पीजी इंटर कॉलेज’, ‘संकेत मूक बधिर राजकीय कॉलेज’ और ‘शकुलंतला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय’ की मान्यता खत्म कर दी गई है. ये सभी वो स्कूल थे जो केवल कागजों पर दौड़ रहे थे, लेकिन धरातल पर पूरी तरह से ठप पड़े हुए थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक…” PDA समारोह से गायब रहीं मुरादाबाद की सांसद, राजभर ने खोल दी अंदर की पोल

ठाकुरद्वारा में जनता के मूड ने बढ़ाई धड़कनें! डिजिटल सर्वे में पिछड़े विधायक नवाब जान, पर जमीनी हकीकत उड़ा देगी होश!

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार समेत इन लोगों को थमाया नोटिस!

सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी कुएं में गिरी, 8 की मौत; देवदूत बनकर आए इरफान ने बचाई 5 की जान!

‘मुझे तो बुलाया ही नहीं…’, सपा सांसद रुचि वीरा का अपनी ही पार्टी पर फूटा गुस्सा, मचा बवाल

मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी CM केशव मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- जनता इन्हें बार-बार नकारेगी

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading