देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

रिश्तों का कत्ल! “वो मुझे चिढ़ाता था…” कहकर साले ने जीजा पर चला दिया तमंचा, पुलिस ने दबोचा।

On: January 28, 2026 9:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ के नवलपुर गांव में एक साले ने अपने ही जीजा को गोली मार दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि जीजा ने उसकी बहन से उसकी मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है।

मोबाइल देख रहे जीजा पर अचानक चला दी गोली

यह खौफनाक वारदात सोमवार देर रात करीब आठ बजे की है। गांव का रहने वाला 22 वर्षीय विशाल अपने घर के बाहर खड़ा होकर मोबाइल देख रहा था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसका सगा साला उसकी जान लेने की ताक में बैठा है। तभी साले विशाल ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे विशाल के दाहिने हिस्से में जा लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

8 महीने पहले हुई थी कोर्ट मैरिज, तभी से था नाराज

पूरे विवाद की जड़ लगभग आठ महीने पुरानी है। घायल विशाल ने गांव की ही रहने वाली अनामिका से प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। यह शादी अनामिका के भाई यानी आरोपी साले को कतई मंजूर नहीं थी। वह इस शादी को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहा था। तब से ही आरोपी के मन में जीजा के प्रति गहरी नफरत और रंजिश पल रही थी, जिसका अंजाम इस गोलीबारी के रूप में सामने आया।

मेरठ में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है जीजा

गोली लगने के बाद विशाल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। विशाल की पत्नी अनामिका ने अपने ही भाई के खिलाफ हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल पुत्र जयप्रकाश को आज दबोच लिया।

आरोपी का कबूलनामा: “वो मुझे चिढ़ाता रहता था”

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि विशाल उर्फ कल्लू ने 8-9 महीने पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ उसकी बहन से शादी की थी। आरोपी का दावा है कि शादी के बाद से ही उसका जीजा उसे आए दिन चिढ़ाता और ताने मारता रहता था। इसी रंजिश और गुस्से में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योगी सरकार का बड़ा धमाका! शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की सैलरी में भारी उछाल, जानें अब हर महीने कितने आएंगे खाते में

अलविदा गुरुजी! ठाकुरद्वारा को ‘स्टेनो हब’ बनाने वाले रामसिंह का निधन, नम आंखों से दी गई विदाई।

सड़कों पर बिछ गए फूल, गले मिले लोग; मुरादाबाद मंडल में ऐसे मनाई गई ईद-उल-फितर!

साली बनी सिरदर्द तो जीजा ने उतार दिया मौत के घाट, आधी रात को रची थी खौफनाक साजिश,कुएं में मिली लाश ने खोला राज!

योगी की सीधी चेतावनी: होली पर की बदतमीजी तो खैर नहीं, पुलिस लेगी तगड़ा एक्शन

मुरादाबाद में ‘हनीट्रैप’ का खौफनाक खेल: प्रॉपर्टी दिलाने के बहाने कारोबारी को कमरे में बुलाया, फिर कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो!

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading