देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

‘अजान की आवाज इतनी तेज क्यों?’ असदुद्दीन ओवैसी के विधायक ने उठाए सवाल, मच गया हड़कंप

On: January 31, 2026 5:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पटना: एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान इस समय अपने एक चौंकाने वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर अपने कड़े तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले ईमान ने इस बार अजान और लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि बहुत तेज आवाज में अजान देना मुनासिब यानी सही नहीं है।

मोहल्ले की अजान और किलोमीटरों का फासला

एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान अख्तरुल ईमान ने अजान के तरीके और उसकी आवाज की तीव्रता पर सवाल उठाए। उन्होंने एक व्यावहारिक उदाहरण देते हुए कहा कि आम तौर पर किसी मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए वही लोग आते हैं, जो मस्जिद के आसपास यानी करीब 500 मीटर के दायरे में रहते हैं। लेकिन वर्तमान में स्थिति कुछ अलग ही नजर आती है।

मुस्लिमों को दी खास हिदायत

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एआईएमआईएम नेता ने कहा कि आज के समय में अजान इस तरह से दी जा रही है कि ऐसा महसूस होता है जैसे उसकी आवाज 3 किलोमीटर दूर तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही हो। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को हिदायत देते हुए कहा कि इतनी तेज आवाज में अजान देना सही नहीं है। ईमान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है, ऐसे में समुदाय के भीतर से उठी यह आवाज काफी अहम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार में बड़ा उलटफेर! सीएम नीतीश कुमार ने भरा नामांकन, जानें 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित

बिहार में ‘कुर्सी’ की जंग: नीतीश के बाद कौन? क्या नित्यानंद राय मारेंगे बाजी या सम्राट चौधरी का चमकेगा सितारा?

अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबर से मचा हड़कंप: श्रीनगर से लखनऊ तक सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, यूपी के इस गांव से निकला है गहरा कनेक्शन!

AAP की बड़ी जीत! केजरीवाल और सिसोदिया ‘क्लीन चिट’ मिलते ही गदगद हुए संजय सिंह, PM मोदी से मांग लिया इस्तीफा

सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत! जयमाला के वक्त दूल्हे के सामने दुल्हन के पेट में मारी गोली

रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसा: मौत बनकर आई वो उड़ान! कर्ज लेकर बचा रहे थे जान, जंगल में क्रैश हुआ विमान; 7 की मौत

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading