देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

संसद में महासंग्राम: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, क्या राहुल गांधी की मांग बनेगी सरकार की मुसीबत?

On: February 9, 2026 6:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली: लोकसभा में बजट सत्र की शुरुआत के बाद से ही सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तलवारें खिंच गई हैं। सदन के भीतर का माहौल इतना गरमा गया है कि अब विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ ही अविश्वास प्रस्ताव लाने की बड़ी योजना बना रहे हैं। भारतीय संसदीय इतिहास में यह एक दुर्लभ और बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसने देश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

जनरल नरवणे की किताब पर छिड़ा असली ‘रार’

इस पूरे विवाद की जड़ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक मांग है। राहुल गांधी ने सदन में भारत के पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब (Unpublished Memoir) के संदर्भों को पेश करने की इजाजत मांगी थी। राहुल गांधी चाहते थे कि इस किताब में किए गए दावों पर चर्चा हो, लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने इसे नियमों का हवाला देते हुए नामंजूर कर दिया। स्पीकर का कहना था कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान किसी बाहरी किताब या रिपोर्ट पर चर्चा नहीं की जा सकती।

“पक्षपात कर रहे हैं स्पीकर”: विपक्षी सांसदों का बड़ा आरोप

न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के अनुसार, विपक्षी सांसदों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। उनका सीधा आरोप है कि स्पीकर ओम बिरला सदन की कार्यवाही के दौरान ‘पक्षपात’ करते हैं। विपक्ष का कहना है कि उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जाता और उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं। सांसदों ने तर्क दिया है कि सदन में सभी सदस्यों को समान अवसर मिलने चाहिए, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है। इसी नाराजगी के चलते अब विपक्ष एकजुट होकर स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET Row: जब जंतर-मंतर पर गूंज उठी ‘थाली और चम्मच’ की आवाज, अभिजीत दीपके के एक इशारे पर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा

‘आजम खान को राहत मिलते ही तबाही!’ योगी सरकार ने एक साथ हटाए रामपुर के 6 सरकारी वकील, 24 घंटे में हुआ बड़ा एक्शन

Varanasi-Ranchi Vande Bharat: ‘बीच रास्ते में फेल हुआ ब्रेक!’ बिहार में 5 घंटे फंसी रही वंदे भारत एक्सप्रेस, तड़प उठे यात्री, मचा हड़कंप

फलता में भारी तनाव! CAPF ने संभाला मोर्चा, जानिए क्यों गिरफ्तार हुईं TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी?

UP Politics: ‘खुद के 4 विधायक सपा में और…’ ब्रजेश मिश्रा ने लाइव डिबेट में राजभर के बेटे को कैसे धोया?

‘सपा क्या तोड़ेंगे, वो तो खुद हमारे पास आना चाहते हैं’, रुचि वीरा ने खोल दी राजभर की पोल,PDA बैठक को लेकर अखिलेश से बोली बचा लो जिला

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading