देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

दोस्त ही निकला आस्तीन का सांप! गाली देने पर पेपर कटर से रेता दोस्त का गला, पुलिस को चकमा देने के लिए परिवार के साथ बहाए आंसू

On: February 20, 2026 5:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में हुए सुमित हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस दोस्त पर परिवार भरोसा कर रहा था, वही कातिल निकला। आरोपी आकाश, जो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का मीडिया प्रभारी भी है, उसने महज गाली-गलौज के विवाद में अपने जिगरी दोस्त सुमित का पेपर कटर से गला रेतकर कत्ल कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बाइक पर विवाद और फिर खूनी खेल

पुलिस पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि 10 फरवरी की शाम सुमित उसे हनुमान मूर्ति तिराहे पर मिला और मूंढापांडे जाने के लिए उसकी बाइक पर बैठ गया। सुमित नशे में था और बार-बार बाइक पर हिल रहा था, जिससे हादसा होते-होते बचा। जब आकाश ने उसे टोककर सही से बैठने को कहा, तो सुमित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह बात आकाश को इतनी चुभी कि उसने निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बाइक रोकी और अपनी जेब से पेपर कटर निकालकर सुमित का गला रेत दिया।

शातिर दिमाग: कत्ल के बाद परिजनों के साथ मिलकर तलाशा शव

आरोपी आकाश कितना शातिर था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हत्या करने के बाद वह डरा नहीं। अगले दिन जब सुमित का शव मिला, तो वह सबसे पहले शोक जताने वहां पहुंच गया। वह सुमित के परिवार का करीबी दोस्त था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। हद तो तब हो गई जब वह इंसाफ दिलाने का नाटक करते हुए परिजनों के साथ थाने के चक्कर भी काटता रहा।

CCTV ने खोला राज, पुलिस को दो बार दिया चकमा

पुलिस के लिए यह गुत्थी सुलझाना आसान नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में सुमित हनुमान मूर्ति के पास एक बाइक पर जाता दिखा। बाइक का नंबर निकाला गया तो वह आकाश की निकली। पुलिस ने उसे दो बार हिरासत में लिया, लेकिन वह इतना शातिर था कि हर बार पुलिस को गुमराह कर बच निकला। तीसरी बार में पुलिस ने पुख्ता सबूत और कड़ी पूछताछ के बाद उसे टूटने पर मजबूर कर दिया, जिसके बाद उसने सच उगल दिया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का पदाधिकारी है आरोपी

आरोपी आकाश की पहचान समाज में एक रसूखदार व्यक्ति के तौर पर थी। वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का मीडिया प्रभारी भी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पेपर कटर और सुमित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। सुमित की पत्नी प्रियंका ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, उन्हें क्या पता था कि घर आने-जाने वाला दोस्त ही सुमित का काल बन जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP Politics: ‘खुद के 4 विधायक सपा में और…’ ब्रजेश मिश्रा ने लाइव डिबेट में राजभर के बेटे को कैसे धोया?

‘सपा क्या तोड़ेंगे, वो तो खुद हमारे पास आना चाहते हैं’, रुचि वीरा ने खोल दी राजभर की पोल,PDA बैठक को लेकर अखिलेश से बोली बचा लो जिला

“पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक…” PDA समारोह से गायब रहीं मुरादाबाद की सांसद, राजभर ने खोल दी अंदर की पोल

लखनऊ, गाजीपुर से लेकर मुरादाबाद तक… यूपी के इन जिलों के 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, देखें आपके शहर का हाल

ठाकुरद्वारा में जनता के मूड ने बढ़ाई धड़कनें! डिजिटल सर्वे में पिछड़े विधायक नवाब जान, पर जमीनी हकीकत उड़ा देगी होश!

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार समेत इन लोगों को थमाया नोटिस!

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading