देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

रामपुर में हड़कंप! सपा नेता एसटी हसन के समधी की 3 फैक्ट्रियों पर आयकर का छापा, 48 घंटे से डेरा डाले बैठी है टीमें

On: February 27, 2026 1:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी से पूरे शहर के व्यापारिक जगत में खलबली मची हुई है। बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। आयकर विभाग की टीमों ने शहर के नामचीन कारोबारियों नईम खां उर्फ बबलू और मुन्नन खां की तीन प्लाईवुड फैक्ट्रियों को अपने घेरे में ले लिया है। आपको बता दें कि नईम खां, मुरादाबाद के पूर्व सांसद और दिग्गज सपा नेता डॉ. एसटी हसन के समधी हैं।

CRPF के घेरे में फैक्ट्रियां, बाहर निकलने पर पाबंदी

बघौ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एनजी प्लाईवुड, एमएन इंडस्ट्रीज और एमआई इंडस्ट्रीज के गेट पर दिल्ली से आई सीआरपीएफ (CRPF) की टीमें मुस्तैद हैं। जांच के दौरान किसी भी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने या बाहर आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नौ गाड़ियों में भरकर आए आयकर अधिकारियों ने पहुंचते ही टीमों का बंटवारा किया और एक साथ तीनों फैक्ट्रियों के अंदर मौजूद दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया।

करोड़ों के लेनदेन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आयकर विभाग का एक बड़ा ‘सर्वे’ है, जिसमें फर्मों से जुड़े खरीद-फरोख्त, कारोबारी लेनदेन और भुगतान संबंधी रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच की जा रही है। जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। फैक्ट्री मालिकों, नईम खां और मुन्नन खां से भी लंबी पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही शहर के अन्य बड़े उद्यमियों में भी हड़कंप मच गया है। कई कारोबारियों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जांच के चलते किसी का भी फोन रिसीव नहीं हो सका।

ED के छापे की उड़ी थी अफवाह

गुरुवार सुबह जब छापेमारी शुरू हुई, तो शुरुआत में पूरे शहर में चर्चा फैल गई कि यह प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा है। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि यह आयकर विभाग की कार्रवाई है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी रेड की जानकारी स्थानीय पुलिस या प्रशासन को भी नहीं थी। टीम अपने साथ खुद का सुरक्षा दस्ता (CRPF) लेकर आई थी, जिससे कार्रवाई की गोपनीयता बनी रही। फिलहाल, आयकर अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बना रखी है और जांच पूरी होने के बाद ही औपचारिक ब्रीफिंग की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठाकुरद्वारा में सपा का वो कद्दावर नेता जिसकी 3 पीढ़ियों का रहा है राज, जानिए कौन हैं टिकट के मजबूत दावेदार महमूद हसन!

शरीफ नगर में पसरा सन्नाटा: पहले डंपर से टकराई हाईटेंशन लाइन और गया जवान बेटा, अब टायर ब्लास्ट में पिता की भी मौत! रूह कांप जाएगी ये दास्तान सुनकर!

शंकराचार्य के मंच से सपा विधायक कमाल अख्तर ने मोदी सरकार पर बोला करारा हमला, गोमाता को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात!

‘सांसद साहिबा ही गायब!’ ठाकुरद्वारा सपा में टिकट के लिए मची जंग, बैनर से अखिलेश यादव की सांसद रुचि वीरा आउट

भगतपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का गदर, मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे विधायक नवाब जान ने जीता दिल

भाजपा नेता अजय प्रताप की शरीफ नगर में मुस्लिम चौपाल में उमड़ी भीड़, दिखा नया समीकरण

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading