देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

ठाकुरद्वारा सीट पर बीजेपी या रालोद? ऑनलाइन सर्वे के नतीजों ने चौंकाया, अजय प्रताप सिंह जनता की पहली पसंद!

On: May 25, 2026 9:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अबुल कलाम अश्क़

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा): उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा से हॉट सीट मानी जाने वाली मुरादाबाद जनपद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। आगामी चुनावों को देखते हुए और एनडीए (NDA) गठबंधन के भीतर टिकट के दावेदारों की बढ़ती फेहरिस्त के बीच मीडिया नेटवर्क ‘हिंदी खबर A2Z’ द्वारा एक ऑनलाइन सर्वे कराया गया। इस सर्वे में जनता से बेहद सीधा और तीखा सवाल पूछा गया था कि ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट आखिर एनडीए गठबंधन में किसके खाते में जानी चाहिए—भारतीय जनता पार्टी (BJP) या फिर राष्ट्रीय लोकदल (RLD)? इस सर्वे के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने दोनों ही दलों के आलाकमान से लेकर स्थानीय नेताओं तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

सर्वे में बीजेपी के अजय प्रताप सिंह ने मारी बाजी

‘हिंदी खबर A2Z’ के इस ऑनलाइन सर्वे में जनता ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय दिग्गज और जमीन से जुड़े नेता अजय प्रताप सिंह पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। सर्वे में शामिल कुल लोगों में से 40.1% जनता ने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी की तरफ से अजय प्रताप सिंह ही ठाकुरद्वारा सीट पर उनकी पहली पसंद हैं। अजय प्रताप की मजबूत जमीनी पकड़ और इलाके में लगातार सक्रियता का ही नतीजा है कि वह इस सर्वे में सबसे बड़े चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

बीजेपी के नए चेहरे की मांग भी तेज

सर्वे का दूसरा पहलू बेहद दिलचस्प और भाजपा रणनीतिकारों के लिए सोचने पर मजबूर करने वाला है। सर्वे में शामिल 28.6% लोगों ने यह राय दी कि वे ठाकुरद्वारा से बीजेपी का ही उम्मीदवार चाहते हैं, लेकिन वे किसी ‘नए चेहरे’ को मैदान में देखना पसंद करेंगे। यानी इन मतदाताओं को पार्टी से कोई परहेज नहीं है, लेकिन वे वर्तमान दावेदारों से अलग कोई नया विकल्प चाहते हैं। अगर इन दोनों आंकड़ों (40.1% और 28.6%) को मिला दिया जाए, तो ठाकुरद्वारा में बीजेपी का पलड़ा बेहद भारी नजर आता है।

गठबंधन के बाद से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत कर रही केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के लिए भी यह सर्वे काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है। सर्वे में 27.0% लोगों ने माना कि ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट एनडीए गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के खाते में जानी चाहिए।

अन्य के खाते में गए महज 4.4 प्रतिशत वोट

एनडीए गठबंधन के इन दोनों प्रमुख दलों के अलावा, सर्वे में शामिल महज 4.4% लोगों ने ‘अन्य’ विकल्पों या चेहरों को अपनी पसंद बताया। इस ऑनलाइन सर्वे के नतीजों से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर एनडीए के भीतर टिकट को लेकर मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प होने वाला है। अब देखना यह होगा कि इस ऑनलाइन सर्वे की रिपोर्ट और जनता के मूड को भांपने के बाद बीजेपी और रालोद का शीर्ष नेतृत्व ठाकुरद्वारा के इस सियासी दंगल को जीतने के लिए क्या अंतिम फैसला लेता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आजम खान के परिवार के लिए रामपुर से आई बहुत बड़ी खुशखबरी, कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा को किया पूरी तरह रद्द!

‘कांवड़ के लिए पूरा हाईवे बंद, तो नमाज पर सवाल क्यों?’ पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के इस बयान से हड़कंप!

जयंत चौधरी का ‘मिशन ठाकुरद्वारा’: 4 जून को पश्चिमी यूपी में सियासी हुंकार भरेंगे रालोद प्रमुख, तैयारियां तेज

UP DGP Race: लखनऊ से दिल्ली तक हलचल, योगी आदित्यनाथ के टेबल पर पहुंची 3 IPS अफसरों की फाइल, जानिए कौन बनेगा यूपी पुलिस का नया ‘बॉस’!

सपा का गढ़ बनी ठाकुरद्वारा सीट पर क्या सेंध लगा पाएगी बीजेपी? जानिए क्या कहता है जमीन का नया समीकरण!

यूपी में विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव! योगी को भेजा गया प्रस्ताव, 26 मई से पहले ग्राम पंचायतों में नियुक्त होंगे ‘प्रशासक’

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading