आज के दौर में बालों का झड़ना, टूटना और ग्रोथ रुक जाना एक बड़ी समस्या बन चुकी है। खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से महिलाएं हों या पुरुष, हर कोई हेयर फॉल से परेशान है। लोग अपने बालों को बचाने के लिए महंगे शैंपू, कंडीशनर और महंगे हेयर सीरम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा अक्सर वही ‘ढाक के तीन पात’ रहता है। बाजारू प्रोडक्ट्स से वह फायदा नहीं मिल पाता जिसकी हम उम्मीद करते हैं। अगर आप भी केमिकल वाले ट्रीटमेंट से थक चुके हैं, तो सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर परमजीत कौर का यह देसी नुस्खा आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
महंगे प्रोडक्ट्स फेल, अमरूद की पत्तियां पास
परमजीत कौर ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया है कि अमरूद की पत्तियां बालों की समस्याओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आमतौर पर हम अमरूद के फल को तो चाव से खाते हैं, लेकिन उसकी पत्तियों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। परमजीत के अनुसार, अमरूद की पत्तियों में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो न केवल हेयर फॉल को तुरंत कंट्रोल करते हैं, बल्कि नए बाल उगाने में भी मदद करते हैं। अगर आप मनचाहा रिजल्ट चाहते हैं और केमिकल से पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो यह नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है।
बालों की ग्रोथ के लिए कैसे काम करता है यह नुस्खा?
अमरूद की पत्तियों वाला यह नुस्खा बालों की जड़ों यानी स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है। परमजीत कौर ने वीडियो में बताया है कि इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने पर बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है और स्कैल्प इन्फेक्शन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। कंटेंट क्रिएटर के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस नुस्खे को काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं और बालों को लंबा, घना और काला बनाना चाहते हैं, तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस घरेलू नुस्खे को कैसे तैयार करना है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।