देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

“हम भी तेरे दादा लगते हैं…” पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी का दिखा अनोखा अंदाज, बच्चों को बांटी चॉकलेट

On: February 7, 2026 4:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान एक बार फिर अपने पुराने घर की यादों में खोए नजर आए। शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी ने वहीं रात्रि विश्राम किया। शनिवार की सुबह जब गांव की पगडंडियों पर सूरज की पहली किरण पड़ी, तो मुख्यमंत्री अपने चिर-परिचित सख्त अंदाज को छोड़कर एक स्नेहिल अभिभावक के रूप में ग्रामीणों के बीच पहुंचे।

बच्चों के साथ उमड़ा सीएम योगी का ‘बाल प्रेम’

शनिवार की सुबह पंचूर गांव में एक अलग ही नजारा था। मुख्यमंत्री ने अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों का हालचाल जाना और बच्चों के साथ काफी समय बिताया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति विशेष लगाव यानी ‘बालप्रेम’ साफ दिखाई दिया। उन्होंने न सिर्फ बच्चों से ढेर सारी बातें कीं, बल्कि उन्हें दुलारते हुए अपने हाथों से चॉकलेट भी बांटी। सीएम ने एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर खिलाया, जिससे गांव के लोग भाव-विभोर हो गए। इस खास पल को कैद करने के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ जमकर सेल्फी भी ली।

परिजनों से मिले और जानी सबकी कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक घर में परिजनों के साथ वक्त बिताया और सभी का हाल-चाल जाना। उनकी सरलता और विनम्रता देख स्थानीय लोग दंग रह गए। इसके बाद जब वे गांव के भ्रमण पर निकले, तो पुराने परिचितों और ग्रामीणों से मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं। गांव की गलियों में घूमते हुए मुख्यमंत्री ने हर बच्चे को प्यार किया और उनसे संवाद किया।

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’— जब बच्चे ने जीत लिया दिल

भ्रमण के दौरान एक बेहद भावुक कर देने वाला किस्सा सामने आया। रास्ते में एक नन्हे बच्चे ने मुख्यमंत्री को फूल भेंट किया, जिसके बदले में सीएम ने उसे खाने का सामान दिया। मासूम बच्चे ने वह सामान तुरंत अपने दादाजी को दे दिया। बच्चे की इस मासूमियत पर मुख्यमंत्री मुस्कुरा पड़े और प्यार से बोले, “हम भी तेरे दादा लगते हैं।” मुख्यमंत्री के इन शब्दों ने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया।

ग्रामीणों को दिया खास संदेश

अपने गांव के भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने वहां के लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया कि वे गांव में ही रहें और खेती-बाड़ी को आगे बढ़ाएं। उन्होंने पलायन रोकने और अपनी जमीन पर रहकर काम करने पर जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक…” PDA समारोह से गायब रहीं मुरादाबाद की सांसद, राजभर ने खोल दी अंदर की पोल

लखनऊ, गाजीपुर से लेकर मुरादाबाद तक… यूपी के इन जिलों के 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, देखें आपके शहर का हाल

ठाकुरद्वारा में जनता के मूड ने बढ़ाई धड़कनें! डिजिटल सर्वे में पिछड़े विधायक नवाब जान, पर जमीनी हकीकत उड़ा देगी होश!

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार समेत इन लोगों को थमाया नोटिस!

‘मुझे तो बुलाया ही नहीं…’, सपा सांसद रुचि वीरा का अपनी ही पार्टी पर फूटा गुस्सा, मचा बवाल

मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी CM केशव मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- जनता इन्हें बार-बार नकारेगी

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading