देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

शाहिद अफरीदी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर: कहा- ‘4 गुजराती चला रहे हैं इंडिया’, पाक की बेबसी पर झलका दर्द!

On: February 11, 2026 9:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दुबई: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी पारियों से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में रहने वाले अफरीदी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में वह एक बार फिर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगल रहे हैं। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर मचे घमासान और आईसीसी के सामने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की लाचारी ने अफरीदी को इस कदर परेशान कर दिया है कि वह अब खेल छोड़कर राजनीति और व्यक्तिगत हमलों पर उतर आए हैं।

“दो बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं”

एक टीवी शो के दौरान चर्चा करते हुए शाहिद अफरीदी ने भारत के नेतृत्व और अर्थव्यवस्था पर तंज कसा। अफरीदी ने कहा, “इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं। 2 बेच रहे हैं और 2 खरीद रहे हैं। अगर नीचे काम करने वालों को इन्हीं चारों को खुश करना है, तो ऐसे चीजें चलती नहीं हैं।” अफरीदी का इशारा साफ तौर पर देश के शीर्ष नेतृत्व और बड़े उद्योगपतियों की ओर था। क्रिकेट के मंच से इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी करके अफरीदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत के प्रति उनकी नफरत कितनी गहरी है।

पाकिस्तान क्रिकेट की बदहाली का निकाला गुस्सा?

जानकारों का मानना है कि अफरीदी की इस बौखलाहट के पीछे पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा खराब हालत है। आईसीसी के कार्यक्रमों में भारत के बढ़ते दबदबे और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही फजीहत से अफरीदी काफी मायूस नजर आए। शो के दौरान उनकी बातों से साफ झलक रहा था कि वह आईसीसी के सामने पाकिस्तान की बेबसी को पचा नहीं पा रहे हैं। अपनी हार और नाकामी को छिपाने के लिए उन्होंने भारत के आंतरिक मामलों पर विवादित बयान देना बेहतर समझा।

सोशल मीडिया पर भारतीयों ने दिया करारा जवाब

अफरीदी का यह वीडियो वायरल होते ही भारतीय फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। लोगों का कहना है कि जिस देश के पास अपनी टीम को खिलाने और बोर्ड चलाने के लिए पैसे नहीं हैं, उसके पूर्व कप्तान को दूसरे देश की अर्थव्यवस्था पर ज्ञान देने की जरूरत नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब अफरीदी ने भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी की हो, इससे पहले भी वह कश्मीर और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर कई बार जहर उगल चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Varanasi-Ranchi Vande Bharat: ‘बीच रास्ते में फेल हुआ ब्रेक!’ बिहार में 5 घंटे फंसी रही वंदे भारत एक्सप्रेस, तड़प उठे यात्री, मचा हड़कंप

NZ vs ENG: हार के बाद कीवियों की बढ़ी धड़कनें!अगर पाकिस्तान ने किया ये काम, तो न्यूजीलैंड हो जाएगा बाहर।

रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़! स्टेज-4 कैंसर से जंग हारे पिता खानचंद, सिलेंडर ढोकर बेटे को बनाया था ‘सिक्सर किंग’

T20 WC 2026: सेमीफाइनल का समीकरण देख घूम जाएगा सिर, क्या भारत-पाक फिर होंगे आमने-सामने?

उस्मान तारिक का ‘मायाजाल’ या बटलर का बल्ला? सेमीफाइनल की रेस में कौन मारेगा बाजी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से ‘करो या मरो’ की जंग! हारते ही वर्ल्ड कप से बाहर होगी टीम इंडिया।

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading