देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

मुरादाबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट: पीतल कारोबारी के घर डिजिटल लॉक तोड़ घुसे बदमाश, बेटे की कनपटी पर तमंचा रख उड़ाए 1.20 करोड़ और सोना!

On: May 12, 2026 7:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। पीतल नगरी के एक बड़े कारोबारी के घर सोमवार तड़के बदमाशों ने धावा बोलकर सवा करोड़ से अधिक की डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने कारोबारी के जवान बेटे की कनपटी पर तमंचा सटाकर मौत का खौफ दिखाया और महज कुछ ही मिनटों में घर में रखा कैश और जेवर समेट कर रफूचक्कर हो गए। डिजिटल लॉक से लैस सुरक्षित घर में हुई इस वारदात ने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं।

डिजिटल लॉक वाले घर में तड़के घुसे लुटेरे

यह सनसनीखेज घटना नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड इलाके की है। पीतल कारोबारी इमरान अपने दो मंजिला आलीशान मकान में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार तड़के करीब 3:40 बजे, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी 4-5 नकाबपोश बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए। हैरानी की बात यह है कि घर के मेन गेट और कमरों में डिजिटल लॉक लगे थे, जिन्हें पार कर बदमाश सीधे उस कमरे तक पहुंच गए जहां इमरान और उनका बड़ा बेटा अरीब सो रहे थे।

इमरान ने बताया कि वह जमीन की रजिस्ट्री के लिए घर में 1.20 करोड़ रुपये कैश रखे हुए थे। बदमाशों को शायद इसकी सटीक जानकारी थी। कमरे में घुसते ही एक बदमाश ने इमरान की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और गोली मारने की धमकी देकर कैश के बारे में पूछा। जब इमरान चिल्लाए तो उनका बेटा अरीब जाग गया, जिसे बदमाशों ने बंधक बना लिया।

डीवीआर भी साथ ले गए शातिर बदमाश

बेटे की जान खतरे में देख इमरान ने थैले में रखे 1.20 करोड़ रुपये और करीब 6 तोला सोने के जेवर बदमाशों के हवाले कर दिए। लूट के बाद बदमाशों ने शातिर दिमाग का परिचय देते हुए सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) मांगा। शुरुआत में इमरान ने मना किया, लेकिन जब बदमाशों ने फिर से अरीब पर तमंचा ताना, तो डर के मारे अरीब ने डीवीआर उन्हें सौंप दिया। वारदात के बाद बदमाश बाहर खड़ी सेंट्रो और अर्टिगा कारों में सवार होकर फरार हो गए।

करीबी पर शक, पुलिस ने 6 को उठाया

घटना की सूचना मिलते ही मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को शक है कि इस बड़ी लूट के पीछे किसी बेहद करीबी व्यक्ति का हाथ हो सकता है, क्योंकि बदमाशों को डिजिटल लॉक और घर के अंदर रखे कैश की सटीक जानकारी थी।

एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस सेल सहित तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने फिलहाल 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘सांसद साहिबा ही गायब!’ ठाकुरद्वारा सपा में टिकट के लिए मची जंग, बैनर से अखिलेश यादव की सांसद रुचि वीरा आउट

भगतपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का गदर, मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे विधायक नवाब जान ने जीता दिल

भाजपा नेता अजय प्रताप की शरीफ नगर में मुस्लिम चौपाल में उमड़ी भीड़, दिखा नया समीकरण

पूर्व विधायक की चमचमाती थार कार ले उड़ा था रामनगर का फैजान, पुलिस ने 24 घंटे में पहुंचाया जेल

‘आजम खान को राहत मिलते ही तबाही!’ योगी सरकार ने एक साथ हटाए रामपुर के 6 सरकारी वकील, 24 घंटे में हुआ बड़ा एक्शन

‘जोश में खोया होश!’ AIMIM नेता हाफिज वारिस ने ओवैसी की तुलना इमाम-ए-हुसैन से की, विरोधियों को कहा यजीद,

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading