देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

Abhishek Sharma : मुंबई एयरपोर्ट पर अभिषेक शर्मा को फैंस ने घेरा, मास्क हटाया तो मच गया शोर!

On: February 4, 2026 4:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के नए ‘सेंसेशन’ अभिषेक शर्मा इन दिनों जहां भी जाते हैं, सुर्खियां अपने आप उनके पीछे चलने लगती हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ग्रे टी-शर्ट और सफेद मास्क पहने जब अभिषेक एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो पैपराजी (फोटोग्राफर्स) ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।


जब पैपराजी के सामने असहज हुए अभिषेक

एयरपोर्ट से अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते वक्त फोटोग्राफर्स लगातार अभिषेक से अपना मास्क हटाने की गुजारिश कर रहे थे। शुरुआत में अभिषेक थोड़े असहज नजर आए और बिना रुके आगे बढ़ते रहे। हालांकि, पार्किंग एरिया तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने बड़े ही शांत अंदाज में पैपराजी की बात मान ली। उन्होंने कुछ सेकंड के लिए मास्क हटाया, मुस्कुराकर कैमरे की तरफ देखा और फिर बिना कुछ बोले अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए। उनके इस संयम और कूल व्यवहार की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आंकड़े दे रहे हैं स्टारडम की गवाही

अभिषेक शर्मा का यह बढ़ता क्रेज अचानक नहीं है। टी20 क्रिकेट में उनके बल्ले ने जो गदर मचाया है, उसने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया है। उनके पिछले सात मैचों के स्कोर पर नजर डालें तो उन्होंने 30, 0, 68*, 0, 84, 34 और 35 रन बनाए हैं। हालांकि वह दो बार शून्य पर आउट हुए, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम मैनेजमेंट का भरोसा उन पर कायम रखा है।

टीम इंडिया का ‘फ्यूचर सुपरस्टार’

4 सितंबर 2000 को जन्मे अभिषेक शर्मा को भारतीय टी20 टीम की अगली बड़ी उम्मीद माना जा रहा है। अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 1297 रन ठोक दिए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात उनका 194 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट है, जो किसी भी गेंदबाज के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं। जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मुंबई में वर्ल्ड कप का महासंग्राम शुरू

अभिषेक शर्मा का मुंबई पहुंचना बेहद खास है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया मुंबई में जुट रही है। 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा। इसके बाद 7 फरवरी को टीम इंडिया अमेरिका (USA) के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसी बीच 5 फरवरी को सभी देशों के कप्तानों का ऑफिशियल फोटो सेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होनी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NZ vs ENG: हार के बाद कीवियों की बढ़ी धड़कनें!अगर पाकिस्तान ने किया ये काम, तो न्यूजीलैंड हो जाएगा बाहर।

रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़! स्टेज-4 कैंसर से जंग हारे पिता खानचंद, सिलेंडर ढोकर बेटे को बनाया था ‘सिक्सर किंग’

T20 WC 2026: सेमीफाइनल का समीकरण देख घूम जाएगा सिर, क्या भारत-पाक फिर होंगे आमने-सामने?

उस्मान तारिक का ‘मायाजाल’ या बटलर का बल्ला? सेमीफाइनल की रेस में कौन मारेगा बाजी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से ‘करो या मरो’ की जंग! हारते ही वर्ल्ड कप से बाहर होगी टीम इंडिया।

Cricket News: नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की ‘सुपर’ बल्लेबाजी, देखें कैसे फरहान ने जड़ा ऐतिहासिक शतक।

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading