देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

Haridwar VIP Conclave: धर्मनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा! CM धामी और मोहन यादव ने लिया संतों का आशीर्वाद, कल पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह

On: February 5, 2026 6:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में इन दिनों आस्था और राजनीति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भारत माता मंदिर के संस्थापक और ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के वीवीआईपी हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह के बाद कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में मुख्यमंत्रियों और संतों के बीच लंबी चर्चा हुई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जगतगुरु आश्रम में लगा मुख्यमंत्रियों का तांता

समारोह के दूसरे दिन की व्यस्तता के बाद दोनों मुख्यमंत्री कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे। यहाँ मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ पहुंचे, वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान धर्म, संस्कृति और राज्यों के विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की गई।

कल होगा समापन: योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह संभालेंगे मोर्चा

तीन दिवसीय इस भव्य समारोह का समापन शुक्रवार (6 फरवरी) को होने जा रहा है। समापन समारोह के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आधिकारिक प्रोटोकॉल भी आ चुका है। शुक्रवार को होने वाले मुख्य मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई राज्यों के राज्यपाल और बड़े नेता शामिल होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इतने बड़े पैमाने पर वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। सप्तऋषि क्षेत्र से लेकर कनखल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। भारत माता मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है, जहाँ स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की दिव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी। संतों का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के लिए भी ऐतिहासिक साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“हम भी तेरे दादा लगते हैं…” पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी का दिखा अनोखा अंदाज, बच्चों को बांटी चॉकलेट

खून से सनी सड़क और तमाशबीन बनी भीड़! गुंजन की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, सहेली ने बताया उस काली रात का मंजर

Kotdwar Battle: कोटद्वार बना छावनी! सांसद चंद्रशेखर और राहुल गांधी की एंट्री से मचा हड़कंप, यूपी बॉर्डर सील; पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा

पहाड़ों की रानी का सफर होगा सुपरफास्ट! 3500 करोड़ के नए हाईवे को मिली मंजूरी, 2 लंबी सुरंगें बदल देंगी मसूरी की किस्मत

‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक है!’ कोटद्वार में बुजुर्ग को बचाने के लिए युवक ने जो किया, उसने जीत लिया सबका दिल; अब सामने आई असली पहचान

Uttarakhand Weather: सावधान! उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट!

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading