देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

हैवानियत की हदें पार: प्रेमी ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग, बनाया न्यूड वीडियो!

On: February 22, 2026 5:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक छात्रा के साथ उसके प्रेमी ने जो बर्बरता की, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोप है कि सिरफिरे प्रेमी ने न केवल छात्रा को बेरहमी से पीटा, बल्कि उसके गुप्तांगों (प्राइवेट पार्ट) पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी और इस पूरी दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। फिलहाल पीड़िता की हालत नाजुक है और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

ऑनलाइन ऐप से हुई थी दोस्ती, फिर शुरू हुआ ‘खूनी’ खेल

मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली पीड़िता गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी शिवम से सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत मुलाकातों में बदली और वे साथ रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बीतने के बाद आरोपी उस पर शक करने लगा और छोटी-छोटी बातों पर जानवरों की तरह पीटने लगा।

16 फरवरी की वो काली रात: सिर पर बोतल से वार और चाकू से हमला

FIR के मुताबिक, 16 फरवरी 2026 को क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं। आरोपी ने छात्रा के सिर पर स्टील की बोतल से वार किया और उसका सिर दीवार व फर्नीचर पर पटका। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, उसने मिट्टी के घड़े से उसे मारा और फिर उसके गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की। आरोपी ने चाकू से उसके पैरों पर हमला करते हुए धमकी दी कि “तुझे ऐसा कर दूँगा कि तू कभी चल नहीं पाएगी और न ही कभी माँ बन पाएगी।” इस दौरान उसने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किए।

बंगाली भाषा ने बचाई जान, सफदरजंग अस्पताल में जंग लड़ रही पीड़ित

18 फरवरी की रात को पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी का फोन छिपकर इस्तेमाल किया। उसने अपनी माँ को फोन कर बंगाली भाषा में आपबीती सुनाई, जिसे आरोपी शिवम समझ नहीं पाया। माँ ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छात्रा को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुँचाया। पहले उसे सेक्टर-10 के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत देख डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार समेत इन लोगों को थमाया नोटिस!

सिद्धनाथ मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी कुएं में गिरी, 8 की मौत; देवदूत बनकर आए इरफान ने बचाई 5 की जान!

UP समेत 5 राज्यों में तय समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, BJP ने कसी कमर!

‘7 साल की सजा को 10 साल करना गलत…’, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद हाईकोर्ट ने तलब किए रामपुर कोर्ट के सारे रिकॉर्ड!

इंडिया ब्लॉक की बैठक में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस को दी ‘बड़ा दिल’ दिखाने की नसीहत; जानें क्या हैं इसके सियासी मायने?

मुंबईकरों की जेब पर फिर लगा तगड़ा झटका! मई के महीने में दूसरी बार बढ़ी CNG और PNG की कीमतें, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading