देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

UP Cabinet Expansion: भूपेंद्र चौधरी की वापसी या नए चेहरे को मौका ? कुंदरकी और बढ़ापुर के विधायकों पर भी टिकी निगाहें

On: May 10, 2026 1:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में आज होने जा रहा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार पश्चिमी यूपी, खासकर मुरादाबाद मंडल के लिए बड़ी खुशखबरी ला सकता है। तीन राज्यों में भाजपा की हालिया जीत के बाद अब यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए ‘टीम योगी’ को नया स्वरूप दिया जा रहा है। चर्चा है कि इस बार मुरादाबाद मंडल को कैबिनेट में बड़ी हिस्सेदारी मिल सकती है, जिसमें कई दिग्गज चेहरों के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

भूपेंद्र चौधरी की तीसरी बार कैबिनेट में वापसी तय?

मंत्रिमंडल विस्तार में जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का। मुरादाबाद क्षेत्र से आने वाले भूपेंद्र चौधरी जाट समुदाय का बड़ा चेहरा हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का श्रेय उन्हें जाता है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पंचायतीराज मंत्री रह चुके चौधरी के लिए माना जा रहा है कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब उनकी कैबिनेट में वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

कुंदरकी और बढ़ापुर के विधायकों पर भी टिकी निगाहें

मुरादाबाद मंडल से सिर्फ भूपेंद्र चौधरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य ‘हैवीवेट’ नेता भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं:

  • रामवीर सिंह: कुंदरकी उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले विधायक रामवीर सिंह को इस शानदार प्रदर्शन का ‘तोहफा’ मिल सकता है।
  • सुशांत सिंह: बढ़ापुर विधायक और पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के बेटे सुशांत सिंह भी प्रबल दावेदार हैं। उन्हें सीएम योगी का करीबी माना जाता है।
  • अशोक कटारिया: पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके MLC अशोक कटारिया का नाम भी बिजनौर कोटे से चर्चा में है।

इसके अलावा, सैनी समाज के वोट बैंक को साधने के लिए पूर्व सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी और मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा के नाम भी गलियारों में तैर रहे हैं।

मंडल की हिस्सेदारी बढ़ना क्यों है जरूरी?

वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल में मुरादाबाद मंडल से केवल बलदेव सिंह औलख (बिलासपुर) और गुलाब देवी (चंदौसी) ही शामिल हैं। मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर जिलों का प्रतिनिधित्व फिलहाल कैबिनेट में कम है। आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा नेतृत्व क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को संतुलित करने के लिए इस मंडल से नए चेहरों को लाल बत्ती दे सकता है। आज दोपहर 3:30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में यह साफ हो जाएगा कि मुरादाबाद के किस लाल के सिर पर मंत्री पद का सेहरा सजेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठाकुरद्वारा में सपा का वो कद्दावर नेता जिसकी 3 पीढ़ियों का रहा है राज, जानिए कौन हैं टिकट के मजबूत दावेदार महमूद हसन!

शरीफ नगर में पसरा सन्नाटा: पहले डंपर से टकराई हाईटेंशन लाइन और गया जवान बेटा, अब टायर ब्लास्ट में पिता की भी मौत! रूह कांप जाएगी ये दास्तान सुनकर!

शंकराचार्य के मंच से सपा विधायक कमाल अख्तर ने मोदी सरकार पर बोला करारा हमला, गोमाता को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात!

‘सांसद साहिबा ही गायब!’ ठाकुरद्वारा सपा में टिकट के लिए मची जंग, बैनर से अखिलेश यादव की सांसद रुचि वीरा आउट

भगतपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का गदर, मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे विधायक नवाब जान ने जीता दिल

भाजपा नेता अजय प्रताप की शरीफ नगर में मुस्लिम चौपाल में उमड़ी भीड़, दिखा नया समीकरण

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading