मुंबई: सलमान खान की फिल्मों ने कई सितारों की किस्मत बदली है, और उन्हीं में से एक नाम है हर्षाली मल्होत्रा का। करीब 10 साल पहले फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में अपनी मासूमियत और बिना बोले ‘मुन्नी’ के किरदार से सबका दिल जीतने वाली हर्षाली अब 17 साल की हो चुकी हैं। वक्त के साथ मुन्नी का लुक इतना बदल गया है कि उन्हें पहली नजर में पहचानना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। हर्षाली अब वैसी छोटी बच्ची नहीं रहीं, बल्कि एक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश टीनेजर बन गई हैं।
मुन्नी का ग्लैमरस अवतार देख फैंस हुए दीवाने
हर्षाली मल्होत्रा न सिर्फ अपनी सुंदरता बल्कि अपने फैशन सेंस से भी लोगों को हैरान कर रही हैं। फिल्म में सादे कुर्ते पहनने वाली मुन्नी अब असल जिंदगी में स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। कभी वो लहंगे और साड़ी में अपना देसी अंदाज दिखाती हैं, तो कभी वेस्टर्न आउटफिट्स में जलवा बिखेरती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, जहाँ वो एक मिनी आउटफिट में बैक टू बैक पोज देती नजर आ रही हैं। उनका यह नया अंदाज देखकर फैंस उन्हें ‘अप्सरा’ बता रहे हैं।
स्टाइल ऐसा कि देखते रह जाएं लोग
हर्षाली का ड्रेसिंग सेंस बहुत ही यूनिक है। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने जो ड्रेस पहनी है, उसका डिजाइन और फैब्रिक काफी लाइटवेट और आरामदायक दिख रहा है। हर्षाली हर बार ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं जो उनके लुक में चार-चांद लगा देते हैं। खास बात यह है कि बचपन से ही शोहरत और पैसा कमाने के बावजूद हर्षाली फिजूलखर्ची में यकीन नहीं रखतीं। उनके कपड़ों की सादगी और बजट को देखकर आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे।
इतनी सस्ती ड्रेस पहनकर जीता सबका दिल
आमतौर पर बॉलीवुड सितारे लाखों के कपड़े पहनते हैं, लेकिन हर्षाली ने साबित कर दिया कि स्टाइल के लिए महंगे टैग की जरूरत नहीं है। हर्षाली ने जो मिनी ड्रेस पहनी है, वह ‘littleboxindia’ ब्रांड की है। जब हमने इसकी कीमत सर्च की, तो पता चला कि इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत मात्र 1,399 रुपये है। इतने कम बजट में इतना शानदार लुक कैरी कर हर्षाली ने मिडिल क्लास फैंस का भी दिल जीत लिया है। उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग अपनी प्यारी मुन्नी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।