अक्षरा सिंह: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस
आमतौर पर आम्रपाली दुबे और मोनालिसा को भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाता है, लेकिन जब बात बैंक बैलेंस और कुल संपत्ति (Net Worth) की आती है, तो बाजी कोई और मार ले जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स और लेटेस्ट डेटा (Tring) के अनुसार, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अक्षरा सिंह का है। अक्षरा सिंह की कुल नेटवर्थ लगभग 50-60 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर अभिनेत्री बनाती है। फिल्मों के अलावा अक्षरा स्टेज शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं।
रानी चटर्जी: ‘एक्शन वुमन’ की 43 करोड़ की रईसी
इस फेहरिस्त में दूसरा बड़ा नाम रानी चटर्जी का है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की ‘एक्शन वुमन’ और ‘लेडी दबंग’ के तौर पर भी जाना जाता है। रानी चटर्जी पिछले दो दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं और अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी की कुल नेटवर्थ करीब 43 करोड़ रुपये है। वह अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं, जिससे वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
मोनालिसा और पाखी हेगड़े का जलवा
लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) का नाम आता है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी और रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से जबरदस्त सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा की नेटवर्थ 35-40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी सालाना आय करीब 8 से 10 करोड़ रुपये है।
वहीं, भोजपुरी की शुरुआती ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहीं पाखी हेगड़े भी पीछे नहीं हैं। पाखी भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन उनका कुल नेटवर्थ 30-40 करोड़ रुपये के आसपास है। वह प्रति फिल्म 2 से 4 लाख रुपये चार्ज करती हैं और बिजनेस व अन्य निवेशों से भी उनकी अच्छी कमाई होती है।
आम्रपाली दुबे: फीस में टॉप पर, लेकिन नेटवर्थ में पीछे?
हैरानी की बात यह है कि आम्रपाली दुबे, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस कहा जाता है (वह एक फिल्म के लिए 10-15 लाख रुपये तक लेती हैं), इस कुल संपत्ति की रेस में अक्षरा और रानी से पीछे नजर आती हैं। आम्रपाली की नेटवर्थ करीब 25-30 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, लोकप्रियता और सोशल मीडिया फॉलोइंग के मामले में वह आज भी किसी से कम नहीं हैं।