देश उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स मनोरंजन गैजेट्स बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश राशिफल उत्तराखंड

---Advertisement---

रफ्तार का कहर! नशे में धुत कार सवार ने बाइक और स्कूटी को उड़ाई धज्जियां, कंपनी जा रहे युवक की दर्दनाक मौत

On: February 4, 2026 7:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सितारगंज: उत्तराखंड के सितारगंज में किच्छा हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ नशे में धुत एक कार चालक की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बेकाबू कार ने हाईवे पर पहले एक बाइक और फिर स्कूटी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

नशे की हालत में कार ने मचाया तांडव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक पूरी तरह नशे में धुत था और गाड़ी पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था। सितारगंज की ओर से आ रही इस तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरी खंती में जा गिरे। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और सामने से आ रही एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ड्यूटी पर जा रहे काजिम की मौके पर मौत

हादसे का शिकार हुआ 28 वर्षीय काजिम मलिक पुत्र इरसाद, गांव कठंगरी का रहने वाला था। काजिम सितारगंज की एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह अपनी स्कूटी उठाकर ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन किसे पता था कि घर से चंद कदमों की दूरी पर मौत उसका इंतजार कर रही है। कार की सीधी भिड़ंत के कारण काजिम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

घायलों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

हादसे में बाइक सवार नयागांव निवासी उवैश (22) और शोएब (20) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

“हम भी तेरे दादा लगते हैं…” पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी का दिखा अनोखा अंदाज, बच्चों को बांटी चॉकलेट

खून से सनी सड़क और तमाशबीन बनी भीड़! गुंजन की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, सहेली ने बताया उस काली रात का मंजर

Kotdwar Battle: कोटद्वार बना छावनी! सांसद चंद्रशेखर और राहुल गांधी की एंट्री से मचा हड़कंप, यूपी बॉर्डर सील; पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा

Haridwar VIP Conclave: धर्मनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा! CM धामी और मोहन यादव ने लिया संतों का आशीर्वाद, कल पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह

पहाड़ों की रानी का सफर होगा सुपरफास्ट! 3500 करोड़ के नए हाईवे को मिली मंजूरी, 2 लंबी सुरंगें बदल देंगी मसूरी की किस्मत

‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक है!’ कोटद्वार में बुजुर्ग को बचाने के लिए युवक ने जो किया, उसने जीत लिया सबका दिल; अब सामने आई असली पहचान

Leave a Reply

Discover more from Hindi Khabar A 2 Z

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading